हर किसी की जिन्दगी में होती हैं यादें.....
एक कमी का एहसास कराती हैं यादें,
जीवन के हर मोड़ पर याद आती हैं यादें.....
कभी हंसाती हैं तो कभी रूलाती हैं यादें,
ये यादें ही तो हैं जो हमारे दिल के पास होती हैं....
ये यादें ही तो हैं जो जीने की आस होती हैं।
ऐसे ही यादों का कारवां चलता रहता है....
मिलने-बिछुड़ने का सिलसिला बढ़ता रहता है,
कुछ दिल में बस जाते हैं यादें बनकर....
तो कुछ याद आते हैं यादें बनकर,
ये यादें ही हैं जो बहुत खास होती हैं....
ये यादें ही तो हैं जो जीने की आस होती हैं।
तभी तो जिन्दगी का अनमोल तोहफा कहलाती हैं यादें....
वक्त बेवक्त अपनी याद दिलाती हैं यादें,
कभी यादों में बातें तो कभी बातों में यादें....
कभी सोचने बैठो तो याद आती हैं वो हसीं मुलाकातें,
ये यादें ही तो हैं जो महज एक इत्तेफाक होती हैं.....
ये यादें ही तो हैं जो जीने की आस होती हैं।

No comments:
Post a Comment