वक्त कहता है कि जो भी है वो गुजर जाऐगा
जो आज है उसे जी लो,
क्या पता कल कौन सा नया मोड़ जिन्दगी में आऐगा।
जो बीत गया वो कल अपने किस्से सूनाएगा....
जो आने वाला कल है वो सपने नये दिखाएगा...
जो चल रहा समय है वो पल भर में बीत जाएगा...
जो आज है उसे जी लो,
क्या पता कल कौन सा नया मोड़ जिन्दगी में आऐगा।
कुछ कर गुजरने की ख्वाहिश, कुछ हौसले बुलन्दी के...
कुछ आसमां से लम्बी उड़ाने, कुछ रास्ते मंजिल के...
ख्याब जो कुछ हकीकत तो कुछ सपना बन रह जाऐगा...
जो आज है उसे जी लो,
क्या पता कल कौन सा नया मोड़ जिन्दगी में आऐगा।
कुछ चाहतें अपनों से, कुछ रिश्ते प्यार के...
कुछ बातें अनकही सीं, कुछ किस्से यार के...
वादा जो कुछ पूरा तो कुछ अधूरा रह जाऐगा...
जो आज है उसे जी लो,
क्या पता कल कौन सा नया मोड़ जिन्दगी में आऐगा।

No comments:
Post a Comment